फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर कर भागे बदमाश की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस पर शनिवार को फायरिंग कर फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया था जिसमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं एक चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर थी। उकरौड़ा गांव के सुकसुईया नाला के पास तीन बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायर कर दिया था। पुलिस ने खुद को सुरक्षित करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर दो बदमाश दीपक यादव पुत्र हीरा लाल यादव और विपिन यादव पुत्र उदयभान यादय निवासी ग्राम सैदपुर थाना महजारगंज को पकड़ लिया जबकि इनका एक साथी बलिंदर यादव निवासी अराजी अमानी थाना महराजगंज मौके से भाग निकला। बलिंदर की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। कई संभावित स्थानों पर कोतवाली पुलिस ने दबिश भी डाला है। कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पुलिस टीम पर फायर कर फरार हुए बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें