फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस के हाथ लगा ऑडियो, आजाद समाज पार्टी के नेता धरना देने वाले से कर रहे थे 20 लाख की डील

Wed, 25 Aug 2021 08:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के खेल का खुलासा हो गया है। सभी पुराने मुकदमों की फाइल खोलकर कड़ी कार्रवाई का महकमे ने मन बना लिया है।
विज्ञापन
एहसान खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रानीपुर रजमो गांव में अनुसूचित जाति और जन जाति उत्पीड़न के विरोध में चल रहे धरने की आड़ में एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये वसूलने की तैयारी थी। यह दावा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने किया है। उनका कहना है कि एक ऑडियो से इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि वे उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए जिससे रुपये मांगने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी के मुताबिक ऑडियो में आजाद समाज पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान बृजराज नाम के किसी व्यक्ति से धरना खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये मांग रहा है। इस ऑडियो के आधार पर पुलिस एहसान खान पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही उसके दूसरे मुकदमों की भी फाइलें खोली जाएंगी।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में एहसान खान समर्थकों के साथ दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर 14 अगस्त से धरना दे रहे थे। सोमवार की शाम पुलिस ने धरना दे रहे 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और एहसान खान और धर्मवीर भारती समेत सौ से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

उस समय पुलिस ने धरना समाप्त कराने के प्रयास के दौरान हमला करने का आरोप लगाया था। एसपी का कहना कि खुद एहसास खान पर दलित उत्पीड़न और राष्ट्रध्वज जलाने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज है। ऑडियो से खुलासा हुआ है कि वह धरना से दबाव बनाकर वसूली करने की तैयारी में था। ऑडियो में वह धरना खत्म करने के लिए बृजराज नाम के किसी व्यक्ति से 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एहसान के खिलाफ विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें राष्ट्रद्रोह व दलित उत्पीड़न भी शामिल हैं। सभी मुकदमों की फाइलें नए सिरे से खोली जा रही हैं और अब एहसान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें