फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: भूमि विवाद में महिलाओं ने तोड़ी विरोधी की गाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; छह के खिलाफ मुकदमा

Tue, 15 Oct 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में महिलाओं ने पड़ोसी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
महिलाओं ने ईंट और डंडे से से क्षतिग्रस्त किया कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार को ईंटों से कूंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया और धक्का देकर कार को गड्ढे में गिरा दिया। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर चेवार निवासी प्रदीप उर्फ सजीवन की ससुराल कैथी शंकरपुर गांव में है। वह पत्नी के साथ ससुराल में नेवासे पर रहता है। शनिवार की सुबह अपने छत पर ईंट की जोड़ाई करा रहा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसियों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं पड़ोसी महिलाओं ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे और हेडलाइट को ईंट से कूचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद धक्का देकर कार को पास के गड्ढे में गिरा दिया। विरोध करने पर प्रदीप को घर में घुसकर पीटा। 
विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। उनके द्वारा देवगांव कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें