फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़: लूट और वाहन चोर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Apr 2022 10:04 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले की तरवां थाना पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घयाल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कब्जे से चोरी की बाइक सहित तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी तरवां रत्नेश दुबे फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मेहनाजपुर की तरफ से एक बदमाश सुपर स्पलेंडर बाइक से तरवां की तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख बदमाश भागने लगा। इस दौरान वह बाइक से लड़खड़ाकर कर गिर गया।

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य

बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़कर मौके पर मौजूद एक बाग में चला गया और पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी तरवां रत्नेश दुबे व उप निरीक्षक जावेद अख्तर द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में उक्त बदमाश ने अपना नाम दानिश शाह पुत्र जैनुल बसर निवासी- शिवरी थाना-बड़ेसर जनपद गाजीपुर बताया। वह देवगांव थाने में वाहन चोरी व अन्य मुकदमों में वांछित है। वह अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें