इसमें मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया भी शामिल है। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि अनुज ने बहलोलपुर गांव में पोखरी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवाया है। इसे ध्वस्त करने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने डीएम मऊ को पत्र लिखा।
जिलाधिकारी मऊ के आदेश के बाद सोमवार को जेसीबी और बुलडोजर के साथ आजमगढ़ व मऊ पुलिस व प्रशासनिक टीम बहलोलपुर गांव स्थित अनुज के मकान को ध्वस्त करा दिया। अनुज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि डीएम मऊ की अनुमति के बाद आजमगढ़ पुलिस व मऊ पुलिस व प्रशासनिक टीम के सहयोग से अनुज के मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की गई। इससे पहले रविवार गाजीपुर में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी की 3.5 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्की की थी।
पांच एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग ढहाया गया
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के भुजौटी में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा की ओर से करवाई गई अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने मुख्य द्वार और बाउंड्री को ढहा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि गणेश मिश्रा अवैध तरीके से अर्जित धन से यश, विक्रम, अनीता देवी, प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम से जमीन खरीद कर कॉलोनी बना रहा था। इसे ध्वस्त किया जा रहा है।
इस भूमि की गाटा संख्या 163, 164 तथा 170 है। पांच एकड़ से अधिक भूमि पर प्लाटिंग की गई है। इसका बाजार मूल्य 60 करोड़ के करीब है। अवैध प्लाटिंग से जुड़े अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्लाटिंग की जमीनों की जांच के लिए राजस्व टीम को निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी सामने आने पर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।