फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाजार में पुलिस तैनात, फिर भी घुसे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाजार में नो-एंट्री लागू करने के बाद पुलिस भी तैनात कर दी गई। इससे काफी हद तक ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार में जाने से रोका जा सका है लेकिन इसके बावजूद तमाम ई-रिक्शा बाजार से गुजरते नजर आए। इससे कई जगह जाम भी लगा। सहालग के कारण बाजारों में भीड़ अधिक थी। सबसे खराब स्थिति तकिया क्षेत्र की रही।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने में पूरी मुस्तैदी से पेश आने का दावा करती रहती है मगर जमीनी स्तर पर होता कुछ भी नहीं है। शहर में बड़ादेव से लेकर हर्रा की चुंगी तक दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर कब्जा कर लिया है। मुख्य चौक बाजार के मातबरगंज के पास पुलिस कर्मचारी की तैनाती के बावजूद चार पहिया वाहन चालक नो एंट्री में घुस रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस खानापूर्ति के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालकों का चालान काट देती है। हालांकि अधिकतर वाहन चालकों के लिए पुलिस का रवैया नरम रहता है। बाजार में चार पहिया वाहनों के घुसने से अक्सर लंबा जाम लग जाता है। बाजारों में दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते गुजरना मुश्किल होता है। बिना रोक-टोक नो एंट्री में घुस रहे चार पहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इनके कारण लोग जाम में फंसे रहते हैं। इसके कारण लोगोंं को परेशानी होती है।

कुछ लोगों का घर चौक पर ही है। ऐसे में उनका आधार देखकर उन्हें जाने दिया जाता है। कुछ अन्य वाहन गलियों से होकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। हर गली में पुलिसकर्मी नहीं लगाए जा सकते। इसी का फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन स्वामी वाहन लेकर बाजार में घुस जाते हैं। हालांकि इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई होती है। - धनंजय शर्मा, टीएसआई यातायात विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें