फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के एक गांव में तीन वर्षीया मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही मनीष मौर्या उसे उठा कर कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी मनीष मौर्या । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को दिन में मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। जानकारी होने पर पुलिस बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेजने के साथ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


मंगलवार की रात पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रानी की सराय थाना के एक गांव की रहने वाली तीन वर्षीया मासूम बच्ची 28 फरवरी को घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान गांव का ही मनीष मौर्या उसे उठा कर कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी पर पहुंचे परिजन बच्ची को लेकर थाने पर पहुंचे और नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके साथ ही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई थी। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली की दरिंदा मनीष मेंहनगर से ऊंची गोदाम की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सहिगड़ा गांव स्थित अष्टभुजा राधेकृष्ण मंदिर के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी मनीष मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देखते ही मनीष ने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। गोली मनीष के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें