फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में पांच को गिरफ्तार किया

Mon, 07 Jun 2021 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मखनहा बार्डर पर बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़। पुलिस ने पिस्टल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में चोरी की बाइक बेचने जा रहे पांच बदमाशों को अतरौलिया पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बाइक के साथ पिस्टल, तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अतरौलिया पुलिस रविवार रात गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि चार जून को कबीरूद्दीनपुर से चोरी की गई बाइक को बेचने कुछ युवक अंबेडकरनगर से अतरौलिया आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मखनहा बार्डर के पास घेरेबंदी कर ली। कुछ देर बार पदुमपुर अंबेडकरनगर की तरफ से दो बाइक आती दिखीं।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर लिया और दोनों बाइक पर सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में विवेक उर्फ टक्कू निवासी पेडरा अतरौलिया, नजीम अहमद उर्फ दीपू निवासी परसनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकरनगर, दीपक मिश्रा निवासी पेडरा थाना अतरौलिया, शुभम गुप्ता निवासी तिलक टंडा थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकरनगर, अमन निवासी दुबौली थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकरनगर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें