फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दिल्ली में बैठकर खाली कर रहा था अकाउंट, कॉल सेंटर चलाकर क्रेडिट कार्ड से निकालता था पैसा, साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

Tue, 20 Jul 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के एक युवक के खाते 1.35 लाख रुपये गायब हो गए। तो उसने एफआईआर दर्ज कराई। साइबर क्राइम ने इसकी जांच की तो युवक के बारे में पता चला। क्रेडिट कार्ड में लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी के जरिए पैसा खाते से उड़ा दिया करते थे।
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना परिसर में स्थापित साइबर थाना पुलिस ने कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए थे। 

विज्ञापन


खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मड़या मोहल्ला निवासी विवेक अस्थाना ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उसके खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए।

साइबर थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की तो अभिषेक कुमार पुत्र राकेश (दक्षिणी दिल्ली, दिल्ली), नरेंद्र कुमार पुत्र रामधन निवासी (दिल्ली- जिला दक्षिणी दिल्ली) और गीताराम पुत्र मुन्ना लाल (दिल्ली, जिला- द्वारका) का नाम सामने आया। इस पर साइबर थाना पुलिस ने 19 जुलाई को अभियुक्त अभिषेक को उसके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे वह फोन कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखे से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी करता था। साइबर आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें