फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फिलिस्तीनी झंडा फहराने की अपील करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

युवक ने अपने फेसबुक पेज पर लोगों से फ्लीस्तीनी झंडा लहराने की अपील की थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इजरायल और फिलस्तीन के बीच जारी जंग के बीच उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने घर और गाड़ी पर फ्लीस्तीनी झंडा लहराने की अपील की थी। इस मामले में सरायमीर थाना पुलिस ने गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपने फेसबुक पेज आजमगढ़ एक्सप्रेस पर यह पोस्ट किया था।

विज्ञापन


सरायमीर कस्बा के उत्तरी चुड़िहार मोहल्ला निवासी यासिर अख्तर पुत्र रायलऐन ने अपने फेसबुक पेज आजमगढ़ एक्सप्रेस पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील की थी। उसने फेसबुक पर लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सभी लोग अपने घरों व वाहनों पर फिलिस्तीनी झंडा लहराएं।

यासिर की इस हरकत को सरायमीर पुलिस ने गंभीरता से लिया और थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस सेल की मदद से सरायमीर थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक यासिर अख्तर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि यासिर की कवायद देश के सरकार के फैसले व निर्णय के खिलाफ है, जिसके चलते ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें