फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब प्रकरण: अजीत सिंह हत्याकांड के सह अभियुक्त प्रदीप कबूतरा और पूर्व विधायक की जब्त होगी संपत्ति

Thu, 20 May 2021 02:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अजीत हत्याकांड के सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा ने अभी हाल में ही कोर्ट में समर्पण किया था। उसकी पूर्वांचल के अपराधियों से सांठगांठ है। कुंटू व अखंड गैंग के शूटरों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षित ठिकाना भी इसके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। अवैध शराब प्रकरण में गैंगेस्टर के तहत संपत्ति जब्त करने की महकमे ने योजना बनाई है। 
विज्ञापन
प्रदीप सिंह कबूतरा ने अभी हाल में ही न्यायालय में समर्पण कर दिया था। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कठौचा चौराहे पर बीते छह जनवरी की रात पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा की नकेल कसने की तैयारी में पुलिस महकमा जुट गया है।  आजमगढ़ के तरवां में बरामद अवैध शराब प्रकरण में प्रदीप कबूतरा  पर गैंगेस्टर के तहत संपत्ति जब्त करने की महकमे ने योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले में पूर्व बसपा विधायक सहित  दो दर्जन अन्य अवैध शराब कारोबारी भी चिन्हित किए गए हैं। अजीत हत्याकांड के सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा ने अभी हाल में ही न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जिला ही नहीं पूर्वांचल के अपराधियों से इसकी सांठगांठ है। कुंटू व अखंड गैंग के शूटरों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षित ठिकाना भी इसके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

वहीं जिले में अवैध शराब कारोबार का भी प्रदीप कबूतरा बड़ा खिलाड़ी है। पंचायत चुनाव के पूर्व तरवां थाना क्षेत्र में एक विद्यालय से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ था। उक्त मामले में भी प्रदीप का नाम पुलिस ने खोला है और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने की रणनीति पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन

राजस्व विभाग की मदद से उसकी संपत्ति को खंगाला जा रहा है। प्रदीप सिंह वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे से राजनीति में पैठ बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। उधर, जनपद पुलिस राजनीति में उसके प्रवेश के पूर्व ही उसकी कमर तोड़ने की कवायद में लग गई है। प्रदीप के साथ ही सोनू महुवारी पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हुई है।
विज्ञापन

पूर्व बसपा विधायक की भी संपत्ति होगी जब्त

पुलिस महकमे की माने तो अवैध शराब कारोबार में अब तक चिन्हित किए गए दो दर्जन भर लोगों में कई नेता भी शामिल हैं। इसमें अतरौलिया विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक रहे सुरेंद्र नाथ मिश्रा भी शामिल हैं। पूर्व विधायक के महिला पीजी कालेज से भी भारी मात्रा में  शराब बरामद हुआ था।

तभी से वे जेल में निरुद्ध हैं और पुलिस अब इन पर भी गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने की कवायद में जुट गई है। आजमगढ़  एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि  पवई व दीदारगंज में हुए जहरीली शराब कांड के बाद दो दर्जन भर अवैध शराब कारोबारियों को चिन्हित किया गया है। इन सभी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसमें तरवां स्थित एक विद्यालय से बरामद भारी मात्रा में अवैध शराब मामले में प्रदीप कबूतरा का भी नाम शामिल है। जल्द ही सभी चिन्हित दो दर्जन भर अवैध शराब कारोबारियों का नाम खोल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें