फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ में पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Mon, 08 Feb 2021 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह और मेंहनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेंहनगर के करौती पुलिया के पास सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश विवेक उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद की है। उसके ऊपर आजमगढ़ के साथ ही अंबेडकरनगर के भी विभिन्न थानों में 14 मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बरदह इंस्पेक्टर विनोद कुमार और मेंहनगर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव सोमवार की भोर में पौने चार बजे करौती गांव स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर खड़े थे। बाइक सवार बदमाश को आते देख रोकने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश भागने लगा।

मुठभेड़ में बदमाश की गोली से आरक्षी संदीप शर्मा घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश भी घायल हो गया। घायल बदमाश विवेक कुमार उर्फ मिंटू पुत्र जयप्रकाश ग्राम हुसेपुर (रामजियावनपुर) थाना महराजगंज का निवासी है। घायल बदमाश के पास से पिस्टल, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश के खिलाफ आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे पंजीकृत हैं। वह जीयनपुर में गैंगस्टर के मुकदमा में भी वांछित था। एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सुधीर सिंह ने बताया की किराए पर हत्या के साथ लूट, डकैती भी करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें