फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों ने घेरा थाना, जानें पूरा मामला

Sun, 07 Feb 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
लोगों ने घेरा थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो दिनों पहले मारपीट हो गई थी। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। तो वहीं दोनों पक्षों की तरफ से थाने पर तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया था। हमलावर पक्ष की तरफ से घायल पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया था।

विज्ञापन


जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और रविवार की सुबह रौनापार थाने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग पांच घंटे बाद हमलावर पक्ष पर भी एससी/एसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने पर थाने का घेराव समाप्त हुआ।

पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के गरीब दुबे गांव में छह बिसवा जमीन को लेकर दो पक्षों में वर्षों से मुकदमा चल रहा है। पहले वो जमीन प्रमोद वर्मा की थी और उसने पहले श्याम जी पटेल के नाम बैनामा कराया। इसके बाद उसी जमीन को ही अपने भाई ओम प्रकाश वर्मा को बैनामा कर दिया। ओम प्रकाश ने बैनामा के बाद जमीन पर बाउंड्री खड़ी कर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन

आसपास बची शेष जमीन पर श्याम जी पटेल शुक्रवार को बाउंड्री करा रहे थे। इसी दौरान ओम प्रकाश वर्मा पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें श्याम जी पटेल व उसकी पत्नी सुनीता देवी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया।

श्याम जी पक्ष की तरफ से पत्नी सुनीता ने ओम प्रकाश, अमित, सुशील, सुनील, दयाराम व विनोद के खिलाफ तो ओम प्रकाश पक्ष की तरफ से राम नरायण पने श्याम जी पटेल, संजय पुत्र ब्रह्मदेव व सरवन पुत्र महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ओमप्रकाश पक्ष की तरफ से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगा दी। जिसे लेकर श्याम जी पटेल की तरफ से भाजपा व सपा के पटेल समुदाय के नेता एकजुट हो गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर जुट गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो बजे सीओ सगड़ी मौके पर पहुंचे और ओम प्रकाश वर्मा पक्ष पर दूसरा मुकदमा चंद्रभान पुत्र लालधर की तहरीर पर दर्ज कराई। जिसमें ओमप्रकाश, अमित, दयाराम, विनोद सिंह के अलावा आशीष गुप्ता को भी नामजद किया गया। जिसमें एससी/एसटी की धाराएं भी शामिल की गई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और थाने का घेराव समाप्त किया।

सगड़ी सीओ के अजय यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से पड़ी दूसरी तहरीर पर भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें