बोले- जातिगत जनगणना होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि हम लोग भी यही इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो और लोगों के दिल में जो संशय बना हुआ है वह समाप्त हो जाए। जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि मैं तो 22 सालों से जातिगत जनगणना की बात कर रहा हूं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए।
कांग्रेस सत्ता में रहने के बाद भी जातिगत जनगणना की बात कभी नहीं कही, चार बार सपा सरकार ने भी जातिगत जनगणना नहीं करा पाई, इससे बेहतर तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार थी जिन्होंने किसी तरह से जातिगत जनगणना करवाई।
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किया, कांग्रेस, सपा और बसपा नहीं करा पाई है। चाहे वह धारा 370 ही क्यों न हो। जातिगत जनगणना भी मोदी जी कराएंगे। पार्टी विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के 36 जिलों में पूरी तैयारी है। संगठन तैयार हो गया है।
महाराष्ट्र के मुंबई में 22 सीटे हैं जहां पर उत्तर भारतीय 48 से लेकर 50 प्रतिशत अकेले हैं। उन 22 सीटों पर हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन में सीट मिलेगी तो साथ लड़ेंगे नहीं तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।