जहानागंज के रामपुर स्थित श्री चंद्रशखर स्मारक ट्रस्ट पर चीनी सामानों के विरोध में प्रदर्शन करते
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के निर्देशन में लोकतंत्र सेनानी संयोजक राघवेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के नारे को बुलंद किया गया।
राघवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा यशवंत सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के चंद्रशेखर चबूतरा पर चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार किया गया। आज उन्हीं के निर्देशन में इस ट्रस्ट परिसर में भी हम सभी लोगों ने चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया है। यह गूंज क्षेत्र के कोने-कोने में पहुंचेगी। देश के जवान सीमा पर अपने प्राणों की बाजी लगाकर सीमा की रक्षा कर रहे हैं। मक्कार चीन हमारे देश की बदौलत ही अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करके आज हमारे देश को ही आंख दिखा रहा है। चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर ही उन वीर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बृजेश कांदू, उदयशंकर चौरसिया, रमेश कन्नौजिया, लालबहादुर सिंह, कमलेश राय, रणधीर सिंह, चंचल चौबे, रामअवतार आदि थे।