पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ शुक्रवार को खेल अकादमी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित अकादमी में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने पीपल, बरगद, हरसिंगार समेत करीब एक दर्जन पौधे लगाए.
अमरजीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ ही लोगों को उनके संरक्षण के प्रति भी जागरूक होना होगा। पौधरोपण के दौरान खिलाड़ियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान चंद्रदेव मौर्य, हंसराज यादव, संतोष, अरविंद, रामप्रवेश, चंद्रशेखर, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।