फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के अंजान शहीद स्थित कारगिल शहीद रामसमुझ यादव पार्क में पौधा लगाते शहीद कमेटी और परिव? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को में विभिन्न संस्थान द्वारा संगोष्ठी, प्रतियोगिता और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां युवाओं से लेकर बड़ों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनके देखरेख करने की अपील भी सभी से की।
विज्ञापन

भारत रक्षा दल की ओर से नगर के ठंडी सड़क पर स्थित पार्क में फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान पार्क की सफाई भी की। वक्ताओं ने कहा कि मानव ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों का सफाया कर दिया, नतीजा सबके सामने है दुनिया महामारी, प्राकृतिक आपदाओं, ग्लोबल वार्मिंग की समस्या झेल रही है। अभी सचेत न हुए तो आने वाला कल बहुत ही भयावह होगा। इस मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता, धनंजय अस्थाना, आदर्श, सुधीर सिंह, हिमांशु सिंह, आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं डीएवीपीजी कॉलेज परिसर में डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के साथ रोवर्स, रेंजर्स और एनसीसी कैडेट्स ने पौधे लगाए; महाविद्यालय प्राचार्य डा. शुचिता श्रीवास्तव ने देश के युवाओं से पर्यावरण को बचाने के अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर 99यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर शीतला प्रसाद तिवारी, एनसीसी इंचार्ज एवं रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डा. पंकज सिंह मौज्ूद रहे। इसी क्रम में डीआईजी ने योगमंच द्वारा कुंवर ंसिह उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में भी पौधा लगाया। गिलोय वितरण कार्यक्रम चलाने के लिए उन्होंने मंच टीम की सराहना की। वहीं सारथी सेवा संस्थान सगठन के सचिव विनीत सिंह रिशु के नेत्तृत्व मे ब्लड बैंक में मौजूद लोगों में पौधे बांटे गए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सठियांव में एक्सप्रेस-वे के किनारे खाली स्थान पर पेड़ लगाते हुए अधिकारी औ- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें