फूलपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के लिए फूलपुर और पवई में अस्थायी दुकान के लिए स्थान तहसील प्रशासन द्वारा चिह्नित कर दिया गया है। फूलपुर में जहां दुकान नई मिर्चा मंडी परिसर में लगेगा, वहीं पवई में श्रीराम इंटर काॅलेज में पटाखे की दुकाे लगेगी।
सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए उपजिलामजिस्ट्रेट सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगाने के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है।
फूलपुर में नई मिर्च मंडी परिसर में और पवई स्थिति श्रीराम इंटर कालेज चिह्नित की गई है। उन्होंने शासन से जारी गाइड लाइन की जानकारी देते हुए बताया कि एक दुकान से दूसरे दुकान की दूरी तीन मीटर से कम न हो। अस्थाईयी दुकानें टीन शेड की चादरों की ही बनाई जाएंगी। पार्किंग की व्यवस्था 50 मीटर से अधिक दूरी पर होगी।