आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल ने आगामी दीपावली, डाला छठ, और कार्तिक पूर्णिमा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कलेक्ट्रेट के तृतीय तल पर स्थापित इस कंट्रोल रूम में शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर: 05462-297558, 05462-297559 और मोबाइल नंबर: 9454417172 है।
डीएम ने निर्देश दिया है कि उक्त अधिकारी जिला कंट्रोल रूम में शिकायत पंजिका प्रारूप तैयार करेंगे और संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।