बिंद्राबाज़ार। गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे को ठेकेदार ने छोड़ दिया। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लगा रहता है। रविवार को दोपहर में मरीज को लेकर एक एंबुलेंस घंटों फंसी रही।
गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इसमें ठेकेदार ने जेसीबी से रोड की दोनों तरफ लगभग एक से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा कर दिया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने गड्ढा नहीं भरवाया है। इससे दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतार लग जा रही हैं। शनिवार को पुलिस वैन और रविवार को एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। बाजार निवासी वीरेंद्र पाठक, लवली पाठक, रामजन्म गुप्ता, कल्लू मोदनवाल समेत अन्य दुकानदारों ने जल्द समस्या के निदान की मांग की है।