फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को लोग पवई बाजार के तिराहे पर मार्ग जाम कर धरने पर बैठे गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पीडब्ल्यूडी जेई ने आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी डॉ. राधेश्याम सिंह ने जर्जर सड़क निर्माण को लेकर लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने समर्थकों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि हमको धरने की कोई सूचना नहीं थी। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के जेई रजनीश कुमार को बुलाया। उन्होंने जल्द निर्माण शुरू होने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ धरना 10.30 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें