फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने व नकदी व जेवरात हड़प लेने का आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई न होने परसोमवार को महिला एसपी आफिस पहुंची और एएसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोग साढ़े तीन लाख रुपये मांगे थे। किसी तरह व्यवस्था कर उसने ढाई लाख रुपये नकद दे दिया और शेष पैसे के नाम पर अपने जेवरात दे दिया। इसके बाद भी उसे नौकरी नही दिलायी गई। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण भी किया। पैसा वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। थाने पर शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस आफिस पर दिए गए पत्रक में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसओ अतरौलिया राजेश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत थाने पर नहीं आई है। शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर मुकदमा दर्ज कर जांच करायी जाएगी और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें