फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दिया तेल, नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
23 पवई में बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर तेल भराता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार से शुरू हुए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का पहला ही दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि बिना हेलमेट लगाए किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके बावजूद अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को भी तेल दिया गया।
विज्ञापन

एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। अभियान के पहले दिन सोमवार को पड़ताल में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल दिया गया। कहीं कोई रोक टोक पंप कर्मियों की ओर से नहीं की गई। तेल कंपनियों और परिवहन विभाग की चुप्पी से नियम-कायदे सब धुआं-धुआं है। शहर से लेकर देहात तक के पंप डीलरों के अनुसार कुछ दिन तक सख्ती की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। बिना हेलमेट के पंप पर पहुंच जाते हैं और जबरन तेल लेने का दबाव बनाते हैं। नोकझोंक से बचने के लिए पंपकर्मी भी तेल दे देते हैं।
पवई। क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को ईंधन उपलब्ध करा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं तो तेल नहीं के बोर्ड लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित है, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अमिलो। मुबारकपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर वाहनों में पेट्रोल भरवाते हुए देखा गया। मुबारकपुर के मोहल्ला नूरपुर बुतात स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के धड़ल्ले से वाहनों में फ्यूल भरवाते लोग नजर आए। बूढ़नपुर। क्षेत्र के अशरफपुर बसरत पट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर लोग बिना हेलमेट के बाइक में तेल लेते नजर आए। उक्त पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। पहले ही दिन नियम धड़ाम हो गया। वहीं रानी की सराय क्षेत्र ईश्वरपुर गांव के पेट्रोल पंप पर यही हाल रहा।
विज्ञापन

पहले दिन 56 बाइकों का चालान
जिले में सोमवार से नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के पहले दिन ही एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 56 बाइकों का चालान किया। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस दौरान चेकिंग अभियान के साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि वे हेलमेट लगाकर ही घर से बाइक लेकर निकलें। अभी कुछ लोग हैं जो पालन नहीं कर रहे लेकिन इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। - अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें