फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय कलाकार।
विज्ञापन
नगर के सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों को न देकर व्यावसायिक कार्य के लिए देने से जनपद के कलाकारों में रोष व्याप्त है। रविवार को कलाकारों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए राहुल प्रेक्षागृह परिसर में प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

रिलीफ इंडिया क्लब के संस्था समूह के राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि यह आंदोलन कलाकारों के सम्मान की लड़ाई है। क्योंकि प्रेक्षागृह कलाकारों के लिए बनाया गया है। उसके बाइलाज के तहत इसे सांस्कृतिक और नाट्य मंचन आदि के लिए दिया जाना चाहिए इसका व्यापारीकरण नहीं होना चाहिए। लेकिन अधिशासी अधिकारी नगरपालिका द्वारा इसका व्यापारीकरण कर दिया गया है। जबकि हमारा आवेदन लेकर कई दिनों तक दौड़ाया गया बाद में हमसे कह दिया गया कि यह किसी अन्य को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें 10 सितंबर को कार्यक्रम करना था लेकिन प्रेक्षागृह न मिलने के कारण हम अपना कार्यक्रम नहीं कर सके।
अब हमने अपने कार्यक्रम को रोड पर करने का निर्णय लिया है। कलाकारों के आंदोलन को समर्थन देते हुए भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी को इस ओर ध्यान देना चाहिए और डीएम को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि प्रेक्षागृह सर्वप्रथम कलाकारों को देना चाहिए। इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, पवन पाँडेय, आराध्या सिंह, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार शाह, संजीव पांडेय, संतोष सोनी, सौरभ यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें