चाचा व भतीजे की हार वाले बयान पर कहा कि अंधे के हाथ भी बटेर कभी-कभी लग जाता है। पिछले चुनाव में किसी तरह से भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से जीती है। अगर इस बार भाजपा आजमगढ़ में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी तो उसे मुंह की खानी पडे़गी और उनकी जमानत जब्त होगी। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, करूणाकांत मौर्य, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे।
स्वामी प्रसाद मौर्य के शनिवार के आजमगढ़ आगमन को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विरोध जताया गया। उन्होंने स्वामी प्रसाद पर पवित्र ग्रंथ रामायण के अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाकर एवं पुतला दहन कर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ वापस जाओ, जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं... के नारे लगाया।