फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: 'मैं डीजीपी संग बैठता हूं, ठीक करा दूंगा'... पुलिस लाइन गेट पर रोके जाने पर भड़के भाजपा नेता

Fri, 04 Aug 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस लाइन के गेट पर रोके जाने पर भाजपा नेता ने डीजीपी के साथ बैठने की धौंस देते हुए दरोगा को ठीक करने की चेतावनी देते हुए जमकर हड़काया। कहासुनी का वीडियो किसी ने बना लिया और यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के स्वागत के लिए आजमगढ़ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचने को लेकर भाजपा नेता व दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। गेट पर रोके जाने पर भाजपा नेता ने डीजीपी के साथ बैठने की धौंस देते हुए दरोगा को ठीक करने की चेतावनी देते हुए जमकर हड़काया। बाद में सूची में नाम होने की पुष्टि पर नेता जी को हेलीपैड पर जाने दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को जनपद आगमन के दौरान पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर डिप्टी सीएम का हेलिकाप्टर उतरना था। पुलिस लाइन गेट से उन्हें ही अंदर जाने दिया जा रहा था, जिसका सूची में नाम था। इन नेताओं में भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी शामिल थे। जब वह गेट पर पहुंचे तो वहां तैनात दरोगा राजेश कुमार ने उनका वाहन रोक दिया और नाम सूची में न होने की बात कही।

इसे लेकर ज्ञानू सिंह व दरोगा में कहासुनी हो गई। ज्ञानू सिंह ने दरोगा से यहां तक कह डाला कि डीजीपी संग बैठता हूं, ठीक करा दूंगा। ज्ञानू अपनी कार में बैठे रहे और कार रुकी रही। कहासुनी जारी रही। इस बीच दूसरी सूची आई, जिसमें डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए पुलिस लाइन के अंदर जाने वालों की सूची में ज्ञानू सिंह का भी नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे अंदर जा सके, लेकिन तब तक दरोगा व ज्ञानू सिंह के बीच हो रही कहासुनी का वीडियो किसी ने बना लिया और यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें