फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देसी शराब की दुकान हटवाने के लिए सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी में देशी शराब की दुकान को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग मनवाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबह से ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जो उनकी बहन-बेटियों पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करते हैं। एक महिला ने कहा कि हमारे पास आने-जाने का एक ही रास्ता है और उसी रास्ते पर शराबी उत्पात मचाते हैं। इससे हमारा जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने एसडीएम बूढ़नपुर को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कुछ बाहरी गुंडों ने उन्हें धमकियां दीं कि दुकान यहीं रहेगी।
ईश्वरपुर पवनी में लंबे समय से देसी शराब की दुकान संचालित हो रही थी। हाल ही में दुकान का फिर से चयन होने के बाद इसे खोलने की तैयारी थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना है कि यह दुकान आबादी के बीच होने से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दुकान को कहीं और स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

समाजसेवी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। हम उच्चाधिकारियों से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ईश्वरपुर पवनी में पहले वाली जगह पर दुकान न खुले। वहीं, चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ने बताया कि शराब की दुकान को बंद करवा दिया गया है और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अब यहां दुकान नहीं खोलेगा। ठेकेदार को दूसरी जगह तलाश करने को कहा गया है। इस आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। लेकिन, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी न हुई तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें