फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में भी चीन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
कौड़िया बाजार में चीन का पुतला का फूंकते स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। गलवां घाटी में चीन द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ की गई कार्रवाई को लेकर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। किसी ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया तो किसी ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए चीन से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म करते हुए उसे सबक सिखाने की बात कही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया और भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। नगर उपाध्यक्ष गौरव राय ने कहा कि लंबे समय बाद चीन ने कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत किया है, जो क्षमा योग्य नहीं है। इसमें देर न करके उसे मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जिला प्रमुख नीरज मणि तिवारी ने कहा कि चीन के इस घटिया कृत्य के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से चीन के बने समानों का बहिष्कार किए जाने की अपील की। इस विरोध का समर्थन अधिवक्ताओं ने भी किया। इस मौके पर शिवम पांडेय, कृशानु गिरि, दिव्यांश राय, अभिषेक गुप्ता, सत्य विजय राय, इंद्रेश मणि, गौरव राय, विनोद प्रताप आदि उपस्थित थे। वहीं ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने गलवन घाटी में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने इस घटना से पूरे जन मानस में चीनी सैनिकों सहित चीनी सामानों के प्रति आक्रोश है। हमारी सरकार से मांग है कि चीन से सभी व्यापारिक समझौतों को रदद् किया जाए। महामंत्री बृजेश नंदन पाण्डेय ने कहा कि धोखा देना चीन की पुरानी फितरत है ।1962 में चीन ने धोखे से आक्रमण कर हमारी जमीन हड़प ली। एक बार पुन: सीमा विवाद को लेकर एक तरफ दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ चीनी सैनिकों ने धोखे से लोहे के रॉड एवं पत्थरों से भारतीय सैनिकों पर कायराना हमला कर हत्या कर दिया जो बेहद निंदनीय है, इसका बड़ा बदला लिया जाना आवश्यक है। इस मौके पर विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र,आनंद उपाध्याय, मनोज कुमार त्रिपाठी, संजय पांडेय, अरुण पाठक आदि उपस्थित थे। स्वाभिमान मंच के संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के आह्वान पर संस्थापक सदस्य मनीष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कौड़िया बाजार में चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस घटना का विरोध
बूढ़नपुर/ अहरौला। तहसील क्षेत्र के कौड़िया बाजार में बुधवार को मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे के नेतृत्व में भारत चीन सीमा पर हुई जवानों की हत्या के विरोध में कौड़िया चौक पर चीन का पुतला फूंका और चीन के सामानों का बहिष्कार करने की लोगों से अपील की। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चीन की सेना हमारे सेना के आगे पल भर नहीं टीकेगी। सरकार को चाहिए कि वह सेना का मनोबल बढ़ाए। मंडल उपाध्यक्ष बलवंत निषाद ने कहा कि हमें अगर अपने राष्ट्र से प्रेम है तो यह संकल्प लेना चाहिए कि चीन की बनी बस्तुओं का उपयोग नही करेंगे ना ही लोगों को उपयोग करने देंगे। लोगों ने संकल्प लिया कि चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मी चौबे, मनीष सिंह, उपेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ तिवारी, अवधेश वर्मा, विशाल आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संजय पांङेय के आवास पर चीन की सीमा पर शहीद 20 भारतीय जवानों के बलिदान पर कैंडिल जलाकर शहीदों को नमन किया गया। साथ ही चीन के इस आत्मघाती हमले की निंदा की गई। सरकार से मांग की गई कि वह इसका प्रतिकार करे और लोग चीन में बने सामानों का बहिष्कर करें। इस मौके पर विरिजा तिवारी, सूबेदार गिरी,संजय पांङेय,राहुल गोस्वामी, पवन दुबे, योगेश शुक्ला, गुङ्ङू सिंह, प्रमोद यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित थे।

अम्बारी क्षेत्र में चीन का पुतला फूंकते लोग।- फोटो : AZAMGARH

अहरौला मे चीन के सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट पर चीन का पूतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें