फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे में बना होल बजा रहा खतरे की घंटी

विज्ञापन
महुला गढवल बांध के मसुरियापुर गांव के सामने बंधे में बना होल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। महुला गढ़वल बांध की सुरक्षा को लेकर बाढ़खंड लापरवाह बना हुआ है। बंधे में जगह-जगह बड़े-बड़े होल इसको कमजोर कर रहे हैं। बरसात का मौसम भी नजदीक है। वहीं बाढ़खंड के अधिकारी इसे ठीक करने की जिम्मेदारी एक दूसरे पर थोप रहे हैं।
विज्ञापन

महुला गढ़वल बांध की कुल लंबाई 43 किमी है। इस बंधे पर कुल 80 से 90 रेगुलेटर लगे हुए हैं। जिसमें दर्जनों जगहों पर बड़े-बड़े होल बने हुए हैं। जो बंधे को कमजोर कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम ने आला अधिकारियों के साथ बंधे का निरीक्षण भी किया था लेकिन बंधे पर बने इन होल की ओर उनकी नजर नहीं गई। बंधे पर सहनूपुर, गांगेपुर, हाजीपुर, मसुरियापुर, जमुआरी, इस्माइलपुर, हैदराबाद आदि जगहों पर बंधे बड़े-बड़े होल बने हुए है। इससे बंधे के साथ ही इससे आवागमन करने वाले लोगों भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में सहायक अभियंता बाढ़खंड धनंजय यादव ने कहा कि हमारा काम गणना करना नहीं है। यह जेई का काम है। जेई बताएंगे कि बंधे में कितने होल हैं इसको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें