फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए को ढ़कवाने का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ऐतिहासिक गुरूद्वारा विठ्ठल घाट की जमीन पर भूमाफिया काफी दिनों से नजरें गड़ाए बैठे हैं। बृहस्पतिवार को सिख समाज के लोगों ने जब यहां स्थित कुंए को दुर्घटना से बचाने के लिए ढ़कने का कार्य कराया जा रहा था। जिसका वहां के कुछ लोगों विरोध कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कुंए को ढकने का कार्य कराया।
विज्ञापन

550 वर्ष पुराने गुरूद्वारे को बचाने के लिए सिख समाज के लोग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे है। इसकी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर काफी दिनों से लगी हुई है। उनके द्वारा इसकी जमीन को कुछ लोगों के नाम करा दिया गया था। मामला काफी दिनों तक डीएम न्यायालय में चला। 2019 में तत्कालीन डीएम ने सभी का नाम खारिज कर जमीन को फिर से गुरुद्वारे के नाम दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद गुरुद्वारे के पास स्थित कुंए में एक लड़के के गिरकर मरने के बाद सिख समाज के लोगों ने इसकी घेराबंदी कराने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को सिख समाज के लोगों ने जब कुंए की घेराबंदी शुरू कराई तो वहां के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सिख समाज ने प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद मौजूद रहकर कुंए की घेराबंदी कराई। एसडीएम सदर वागीश शुक्ला ने बताया कि गुरुद्वारे की जमीन कुछ लोगों के नाम दर्ज हो गई थी। जिसे 2019 में तत्कालीन डीएम एनपी सिंह ने गुरूद्वारे के नाम दर्ज कर दी थी। गुरुद्वारे के पास कुंए में कोई घटना-दुर्घटना न हो जाए इसलिए कुंए के चारों तरफ घेराबंदी की जा रही थी। जिसका लोग विरोध कर रहे थे मौके पर पहुंचकर कुंए की घेराबंदी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें