फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग

विज्ञापन
विश्व योग दिवस के अवसर पर पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गो शाला में योग करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविवार को कई स्थानों पर किया गया। बहुत से लोगों घरों मे अकेले ही योग कर इस दिवस को मनाया। अधिकारियों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास किया। शहर से लेकर गांव तक योग दिवस की धूम देखने को मिली। एक साथ हजारों हाथों ने सूर्य को नमस्कार किया।
विज्ञापन

छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए अपने-अपने घरों में लोगों ने योगाभ्यास कर योग दिवस को मनाया। डीएम राजेश कुमार ने अपने आवास पर सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग कर जन सामान्य को योग के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए। योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक विकारों का नाश होता है। वहीं नगर के करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में डिजिटली योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। योग शिक्षिका रीना गुप्ता के प्रशिक्षण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम से लेकर विभिन्न प्रकार के आसनों जैसे ताड़ासन, वज्रासन, मत्स्यासन आदि के लाभ और इनके करने की विधियां बताई गई। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि जो व्यक्ति आहार, विहार, शयन में संयम तथा कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करते हैं। योग उनके समस्त दु:खों का नाश कर देता है। प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने कहा कि योग विश्व को भारतवर्ष का उपहार है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा वर्चुअल योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति ने सामाजिक दूरी का पूर्णतया ध्यान रखते हुए अपने अपने घरों में ही ऐप के माध्यम से आनलाइन होकर योग का आनंद लिया और सभी महिलाओं को योगाभ्यास करने की अपील किया। सचिव डा. पूनम तिवारी ने बताया कि भारत के ऋषि-मुनियों ने योग साधना को पूरे विश्व को परिचित कराया था। विश्व योग दिवस के अवसर पर योग मंचसे योग गुरु देवविजय यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने आवास पर योग किया। देव विजय यादव ने बताया कि योग प्राणायाम करने से कार्य करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत स्थित अद्भुत योग विज्ञान शिविर के तत्वाधान में योगी राजेश्वर के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर में योग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। योगी राजेश्वर ने बताया कि योग करने से मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के लखरांव पोखरा पर रविवार की सुबह पतंजलि योग शिविर आयोजित किया गया। योग दिवस के संयोजक रामकुबेर गौड़ व योग प्रशिक्षक राजन यादव के नेेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार मिजवां फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा योग दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक आरए हुसैन ने कहा कि योग एक साधना है। जिसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। वहीं बनकट स्थित बेदांता इंटरनेशल स्कूल के बच्चों ने आनलाइन योग करते हुए जनमानस को इससे रूबरू कराया । विद्यालय के प्राचार्य आरएस शर्मा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने कहा कि योग वास्तव में एक जीवन शैली है। इसके निरंतर प्रयास से निरोगी एवं ऊर्जावान रहा जा सकता है। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड की ग्राम सभा दादरा में छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा तहबरपुर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दुर्गा चौबे के नेतृत्व में प्राइमरी पाठशाला दादरा में योगा कराया गया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत माहुल के पतंजलि योग समिति की स्थानीय इकाई के पांच सदस्यों द्वारा सोशल डिरुटेंसिग का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। वहीं अंबारी, फूलपुर, मैगना, गोधना, बिलारमऊ, भेड़िया, पल्थी, गद्दौपुर आदि क्षेत्रों के अन्य लोगों द्वारा अपने घरों में अपने परिवार के साथ योगा विथ फैमिली के तहत योगाभ्यास किया गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार बूढ़नपुर में योगगुरु बाबा इंद्रजीत वर्मा ने लोगों को योग कराया। आयोजक युवा छात्र नेता अंकित गुप्ता ने कहा कि लोगों को योग को खुले दिल से अपनाना चाहिए। इससे लोगों में आत्म परिवर्तन की तकनीक विकसित होगी।
जिला कारागार में बंदियों को योग का कराया गया अभ्यास
आजमगढ़। विश्व योग दिवस के अवसर पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को अनुलोम-विलोम, बटर फ्लाई, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, ताड़ आसन, अर्धचंद्रासन, प्राणायाम आदि योग का अभ्यास कराया गया। कैदियों और उपस्थित लोगों ने योग को जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि योग मनुष्य को सकारात्मक चिंतन के प्रशस्त मार्ग पर लाने की एक अद्भुत विद्या है। जिसे करोड़ों वर्ष पूर्व भारत के ऋषि-मुनियों ने अविष्कार किया था। योग से पाचन तंत्र पूर्ण रुप से स्वस्थ रहता है। जिसके कारण संपूर्ण शरीर स्वस्थ, हल्का और स्फूर्तियुक्त बन जाता है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जैसे आहार की आवश्यकता है, वैसे ही आसन-प्राणायाम आदि व्यायाम की भी आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रभारी जेलर भूपेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव और स्टाफ के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व योग दिवस के अवसर पर पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गो शाला में योग करती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

शहर के हरबंशपुर स्थत अपने आवास पर विश्व योग दिवस के अवसर पर योग प्राणायाम कराते डीएम राजेश कुमार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें