फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जतिन और आयुषी के गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ परिसर में चल रहे आजमगढ़ महोत्सव के चौथे दिन की शुरूआत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बॉलीवुड नाईट कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक जतिन निगम (इंडियन आइडल फेम), आयुषी पाण्डेय एवं उमंग ने बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत की धुनों पर पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतर्गत स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने लोक गायन, एकल गायन, लोकनृत्य एवं एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बॉलीवुड नाईट के मुख्य कलाकार जतिन निगम को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, एसडीएम संत रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें