फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलभराव से नाराज लोगों ने एसडीएम के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम के सामने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जहानागंज नगर पंचायत के श्रीराम मोड़ (बवाली मोड़) पर लंबे समय से सड़क पर हो रहे जलजमाव से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को उस समय फूट पड़ा, जब शिकायतों की जांच करने सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अवधेश कुमार उर्फ बबलू राम, मंजू यादव, भोला मौर्य, चंदन राय, बलराम, अच्छे लाल यादव, अजय चौहान, गुड्डू बरनवाल, कन्हैया गुप्ता, सुभाष राजभर, बबलू चौरसिया और पिंटू यादव ने बताया कि जहानागंज-करहा मार्ग पर ताना-बाना मैदान से राजभर बस्ती तक हल्की बारिश में भी घुटनों तक पानी भर जाता है।
लोगों का आरोप है कि तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए गए नाले का स्तर सड़क से दो से तीन फीट ऊंचा होने के कारण सड़क का पानी नाले में नहीं जा पाता और पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन

इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी अक्सर गड्ढों का अंदाजा न लग पाने के कारण पानी में गिर जाते हैं।
लोगों ने बताया कि इस समस्या की कई बार शिकायत की गई। नगर पंचायत की ओर से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कभी डीजल तो कभी मशीन खराब होने का हवाला देकर इसे नियमित रूप से नहीं चलाया गया।
इससे सड़क पर जमा पानी में सड़ांध फैलने लगी और आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। नगर पंचायत के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने पहुंचे सदर एसडीएम को लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और विरोध दर्ज कराया।
एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी विक्रम बहादुर को निर्देश दिया कि स्थायी समाधान होने तक तत्काल पंपिंग सेट चलाकर सड़क से पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें