फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : फर्जी डिग्री पर नौकरी पाने वाली फरार वार्डेन की तलाश में मैनपुरी जाएगी पवई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग व पवई थाने की पुलिस के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन पद पर तैनात कथित प्रीति यादव अबूझ पहेली बनी हुई है। इसके लिए पवई थाने की पुलिस विवेचना के लिए मैनपुरी जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी ने एसपी से परमीशन मांगी है।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रीति यादव के नाम की मार्कशीट पर आजमगढ़ व जौनपुर में नौकरी करने के मामले में 18 जून को पवई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कथित प्रीति यादव द्वारा तथ्य को छिपाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज (जौनपुर) में पूर्णकालिक शिक्षक व पवई (आजमगढ़) में वार्डेन की नियुक्ति प्राप्त की गई है। जांच में पता चला कि असली प्रीति का आधार नंबर भी दूसरा है। फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने वाली मैनपुरी जनपद की प्रीति यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस कथित प्रीति यादव की तलाश में मैनपुर जनपद जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें