फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में तड़पकर मरीज की माैत : चालक ने बोला था ये झूठ, दी थी धमकी, युवती ने लगाया लापरवाही का आरोप; हंगामा

Sat, 23 Nov 2024 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में कैंसर पीड़ित व्यक्ति की माैत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे लोग चालक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मृतक की बेटी ने कहा कि अगर ऑक्सीजन का सिलिंडर खरीद लिया गया होता तो पापा बच सकते थे। ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहने पर चालक हम लोगों को रास्ते में उतार रहा था। काफी गिड़गिड़ाने पर वह आगे चलने को राजी हुआ।
विज्ञापन
परिजनों के हंगामे के बाद मंडलीय अस्पताल के बाहर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में ऑक्सीजन की कमी से शनिवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने एम्बुलेंस चालक पर आरोप लगाते अस्पताल में हंगामा किया। मृतक की बेटी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर निवासी धर्मसेन सिंह (55) पुत्र स्व. तिलक को कैंसर हुआ था। जहां उसे टाटा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजन शनिवार को धर्मसेन को एक निजी एम्बुलेंस से लेकर आजमगढ़ आ रहे थे। परिजन जब उन्हें लेकर चले तो वह ठीक थे। 
विज्ञापन


रास्ते में उन्होंने आक्सीजन कम होने की शिकायत की। परिजनों ने एम्बुलेंस चालक राजू यादव से ऑक्सीजन भरवा लेने को कहा। लेकिन, उसने ऑक्सीजन भरवाने की जरूरत नहीं समझी। जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई। चालक ऑक्सीजन भरवाने की बजाए गाड़ी को लेकर सीधे मंडलीय अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मसेन सिंह को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने परिजनों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। इस मामले में मृतक की बेटी अमृता सिंह ने शहर कोतवाली में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक किसान थे। इनकी दो बेटी और एक बेटा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें