मतगणना स्थल रेलवे स्टेशन के करीब ही है। ऐसे में मतगणना के चलते आटो रिक्शा, ई-रिक्शा वालों को सर्फुद्दीनपुर में पेट्रोल पंप के पास ही रोक दिया गया था। इसकी वजह से विभिन्न ट्रेनों से आए यात्रियों को साधन के लिए भटकना पड़ा। आटो न मिलने से यात्रियों काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा।
पुलिस ने आटो और ई-रिक्शा वालों को मतगणना स्थल से काफी दूर कर दिया था। ट्रेन के आने पर जब यात्री उतरे तो रेलवे स्टेशन के बाहर एक भी आटो रिक्शा उन्हें नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों से पता करने पर पता चला कि यहां से काफी दूरी पर आटो मिलेगा। ऐसे में यात्रियों को छोटे बच्चों और सामान के साथ पैदल जाना पड़ा। मौके का फायदा उठाते हुए आटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।