आजमगढ़। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव के त्रयोदशाह पर दलीय सीमाएं टूट गई। महाराजगंज के युसूफपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर लोगों श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की और श्रद्धाजंलि अर्पित की। कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह ने महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से जारी शोक पत्र उनके परिजनों को सौंपकर दुख जताया।
पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि दलसिंगार यादव का पूरा जीवन गरीब, जनता के समर्पित रहा। जनपद के विकास में उनके सहयोग को याद रखा जाएगा। प्रसपा प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि दलसिंगार यादव बेहद जुझारू जनसेवक थे। पूर्व मंत्री के पुत्र सुबाष यादव, सतीश यादव व अरविन्द यादव ने आगंतुको के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, बलवंत यादव, लालचंद यादव, देवनाथ यादव, गया प्रसाद यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, राना खातून, निर्मला भारती आदि थे।