फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में आए पैसे को डकर गए अभिभावक, बिना यूनिफॉर्म स्कूल पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का पैसा उनके अभिभावक खा गए। अब स्कूल का नया सत्र शुरू हुआ तो बच्चे बिना ड्रेस के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। इसकी पड़ताल की गई तो सामने आया कि कई बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि तो पहुंची लेकिन अभिभावकों ने यूनिफॉर्म नहीं खरीदे। जिसके कारण वह बिना ड्रेस और बिना जूता-मोजा के स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहे हैं। विभागीय बदइंतजामी रही के कारण इसकी पड़ताल तक नहीं हो सकी कि कितने अभिभावकों ने बच्चों का ड्रेस खरीदा और कितनों ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन

जिले में 2702 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें सत्र 2021-22 में सवा चार लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। बीते वर्षों में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, स्वेटर आदि का पैसा विभाग के खाते में आता था, जहां से पैसा एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के खातों में भेजा जाता था। वहां ग्राम प्रधान और शिक्षक मिलकर यूनिफॉर्म और स्वेटर आदि की व्यवस्था कराते थे, लेकिन सत्र 2021-22 से प्रदेश सरकार ने प्रति छात्र 1100 रुपये के हिसाब से अभिभावकों के खातों में रुपये भेजे हैं। विभाग का दावा है कि सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा भेज दिया गया है। वहीं शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और ही दिखी। प्राथमिक विद्यालय कोटिला में बच्चे बिना ड्रेस के स्कूल आए थे। एक दो को छोड़ दिया जाए तो बहुत से बच्चों के पैरों में जूता-मोजा तक नहीं थे। अभिभावकों के खातों में करीब 1100 रुपये भेजे जाने हैं। इनमें प्रत्येक बच्चे की दो यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, जूते और स्वेटर के लिए 200-200 रुपये तथा स्कूल बैग के लिए 100 रुपये निर्धारित हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजा चुकी है। कितने बच्चों के अभिभावकों ने यूनिफॉर्म खरीदा इसकी जानकारी के लिए स्कूलों को निर्देशित किया गया है। शिक्षकों से कहा है कि वह यूनिफॉर्म की खरीद के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाए ताकि बच्चों को यूनिफॉर्म मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें