फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल से हो गया है। विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वालों बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है। ठेकमा संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसरेड़ी व प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई । रैली को प्रधानाध्यापक दिनेश यादव, श्याम सुंदर तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने पूरे ग्रामसभा का भ्रमण किया गया। इस दौरान बच्चे पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे नारो से ग्रामीणो को जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि अपने बच्चों का प्रवेश जल्द से जल्द सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कराए। इस अवसर पर सुशील गौतम, रामानंद प्रजापति, मनीष गुप्ता , महिमा राय, रेनू सिंह, ,सुशील सिंह, अनिल, जगदीश यादव, देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय खेमऊपुर से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक सठियांव के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाण्डेय व प्रधानाध्यापक राकेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करे जतन, सब पढें- सब बढ़े आदि नारों के साथ पूरा माहौल गूंज रहा था। इस अवसर पर सतंजय यादव, शिखा सिंह, उपासना श्रीवास्तव, रेनु देवी, राजकुमार, पारुल शर्मा, रीना सिंह आदि उपस्थित थे। पवई संवाददाता के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंपोजिट गर्ल्स स्कूल पवई के प्रधानाध्यापक रामधनी यादव की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।
फूलपुर सवाददाता के अनुसार प्राथमिक पाठशाला फूलपुर के बच्चों ने शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चे अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, आदि का नारा लगाते हुए मुंडियार मोड़, रोडवेज, मंगलबाजार गली, शंकर तिराहा ,शनिचर बाजार से होकर पुन: रैली विद्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रताप ने सभी लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली को प्रधान दुलारी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कादंबनी यादव, सोना रानी, कुसुमलता, रिजवाना, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें