खेल निदेशालय उप्र और क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के तत्वावधान में दो दिवसीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
31 अक्तूबर और एक एक नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में पंकज कन्नौजिया ने 5000 मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता। शौर्य सिंह ने शॉट पुट में 12.45 मीटर गोला फेंककर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शिव यादव ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। सचिन कन्नौजिया ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। सुमित कुमार ने भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और उप क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश यादव ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।