फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीपावली और छठ पर 100 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, 12 दिन अवकाश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। छह से 17 नवंबर तक आजमगढ़ परिक्षेत्र के सातों डिपो से 100 से अधिक अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान शत-प्रतिशत बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
परिवहन निगम की ओर से 12 दिनों की इस अवधि को लेकर विशेष तैयारी की गई है। ट्रेनों में सीटें फुल होने और हवाई किराये में कई गुना वृद्धि के कारण त्योहारों पर यात्रियों की निर्भरता बसों पर बढ़ने की संभावना है।
इसे देखते हुए दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया और अयोध्या समेत प्रमुख रूटों पर प्रतिदिन अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। आजमगढ़ परिक्षेत्र में आजमगढ़, डॉ. अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, दोहरीघाट, शाहगंज और रसड़ा डिपो शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी डिपो के एआरएम को अतिरिक्त बसों के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान बसों के संचालन में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
00
कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी
त्योहारों के दौरान बेहतर बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। इसके तहत निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन का लाभ दिया जाएगा। निगम का प्रयास है कि त्योहारों पर यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े। क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने बताया कि सातों डिपो के एआरएम को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा निगम की पहली प्राथमिकता है। अतिरिक्त बसों के संचालन के जरिये आवागमन को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें