फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंकज सिंह अध्यक्ष, अवनीश महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
चुनाव के बाद शपथ ग्रहण करते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज की शिक्षक संघ कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. पंकज सिंह को अध्यक्ष और अवनीश राय को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रो. सुजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रो. सुजीत ने बताया कि नियमानुसार गूगल फॉर्म के माध्यम से नामांकन आमंत्रित किए गए थे। उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा उपाध्यक्ष पद से पर्चा वापस लेने के बाद इस पद पर भी एक ही प्रत्याशी बचा रह गया।
निर्धारित समय के भीतर वैध प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें डॉ. पंकज सिंह अध्यक्ष, अवनीश राय महामंत्री, दुर्गेश सिंह उपाध्यक्ष, रानू सिंह सहमंत्री और डॉ. नीतू राय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा के हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार, प्रो. गीता सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रो. सौम्य सेनगुप्ता, प्रो. प्रकाश चंद, प्रो. अरुण सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें