फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायत राज विभाग ने हासिल किया माॅडल गांवों के आवेदन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की 1811 ग्राम पंचायतों के पास अब अपने गांवों के चहुंमुखी विकास का सुनहरा अवसर है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की सर्वश्रेष्ठ पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है, जिससे और अधिक पंचायतें इस योजना का लाभ ले सकें। वैसे पंचायत राज विभाग ने शासन से मिले आवेदन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
शासन की ओर से गांवों में अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव के रुप में चयनित कर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। ताकि उक्त गांव का चहुंमुखी विकास हो सके।
विज्ञापन

इस योजना में पंचायतों के प्रदर्शन को 9 मानकों पर परखा जाएगा, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को क्रमशः 35, 30, 20, 15 और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर जिले को कुल ग्राम पंचायतों के 15 प्रतिशत अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
जिले की 1811 ग्राम पंचायतों में 272 ग्राम पंचायतों से पंचायत राज विभाग को आवेदन कराने थे। इस लक्ष्य को पंचायत विभाग ने हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें