फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी पीएम का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार शाम मेंहनगर कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर कस्बे में भ्रमण किया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी तहसील रोड के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर का पुतला जलाकर आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही। कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।
आतंकवादी घटना निंदनीय
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक नगर पालिका रोड स्थित कार्यालय पर हुई। प्रदेश संयोजक शिव मोहन शिल्पकार ने कहा कि सामाजिक समरसता कायम करने के लिए संगठन को गतिशील और मजबूत होना आवश्यक है। हम लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा करना है। पहलगाम में जो आतंकवादी घटना हुई वह बेहद निंदनीय है। यह घटना पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया गया। अध्यक्षता पुष्पा गौतम और संचालन सुनीता विश्वकर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें