फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : ट्रक में फंस 200 मीटर तक घसीटती रही कार, तड़पकर एक की माैत, तीन लोग घायल; सभी थे लहूलुहान

Fri, 13 Dec 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बिलरियागंज थाने की पुलिीस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चीख-पुकार सुनने के बाद ट्रक चालक को कार फंसने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
सुनील श्रीवास्तव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बीती रात लगभग 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर निवासी बाबूलाल जायसवाल, गुलाब जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव और राधेश्याम यादव अपनी स्विफ्ट कार से बिलरियागंज स्थित मित्र सरवन की माता की तेरहवीं भोज शामिल होने के लिए गए थे। लौट कर वह लोग एक मरीज देखने के लिए मुख्यालय स्थित एक अस्पताल जा रहे थे।

इस दौरान पटवध सरैयां स्थित शिव मंदिर के पास कार सामने से जा रही ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर तेज होने के कारण कार ट्रक में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई चली गई।
विज्ञापन


ट्रक चालक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने ट्रक को रोक कर कार को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर ट्रक के पीछे से कार को बाहर निकलवाया।

चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राधेश्याम यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें