फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आज से मंडल के 173 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में आज से 173 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदने के लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। एक नवंबर से जो भी किसान धान लेकर आएंगे उनका धान खरीदा जाएगा। पिछली बार 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था लेकिन इस बार शासन की तरफ से 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने के लिए आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में कुल 173 क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्रों पर ई पॉप मशीन, बोरा, इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, झरना आदि की व्यवस्था कर ली गई है। हालांकि किसानों का धान अभी खेतों में ही है लेकिन विभाग ने अपनी तरफ से खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए 6055 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 904 किसानों का सत्यापन हुआ है।
जनपद- क्रय केंद्र- लक्ष्य-

आजमगढ़़- 73- 55000-
मऊ- 46- 55000-

बलिया- 54- 103000-

कुल- 173- 213000-
नोट- खरीद का लक्ष्य मीट्रिक टन में है
किसानों के धान अभी खेतों में हैं, लेकिन धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों पर हमारी तैयारी पूरी है। जो किसान धान लेकर आएंगे उनका समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। - राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें