फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर दो तकनीकी सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि व समवर्गीय विभाग और फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा किया। फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने लापरवाही पर कृषि विभाग के दो तकनीकी सहायक सोनू कुमार यादव और विजय कुमार सिंह कुशवाहा को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने तकनीकी सहायकों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा दो संविदा कार्मिकों सुभाषचंद यादव व सौरभ कुमार दुबे की सेवा समाप्ति के लिए सेवा प्रदाता को पत्र भेज दिया है। बता दें कि डीएम द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की दैनिक समीक्षा की जा रही है। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें