फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का उठान न होने से क्रय केंद्र पर खरीद प्रभावित

विज्ञापन
जीयनपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर बिखरे धान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की ओर से किसानों से धान की खरीद 15 अक्तूबर से शुरू करा दी गई है। जनपद को 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में कुल 69 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इन क्रय केंद्रों पर कभी बोरे की कमी तो कभी धान का उठान न होने के कारण खरीद में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। क्रय केंद्रों पर धान खरीद में सामने आ रही परेशानियों की पड़ताल में यही बात सामने आई।
विज्ञापन

हर बार सरकार की ओर से 15 नवंबर से धान खरीद शुरू कराई जाती थी लेकिन किसानों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने इस बार 15 अक्तूबर से ही धान खरीद शुरू कराई। इसके लिए सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 69 केंद्रों के माध्यम से खरीद शुरू की गई। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले में 20.13 प्रतिशत धान की खरीद की जा चुकी है। जो आज की तिथि तक पिछले वर्ष की गई खरीद से अधिक है। जनपद में अब तक कुल निर्धारित लक्ष्य 60 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 12018.35 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। लेकिन बोरे की कमी और धान के उठान की समस्या के कारण खरीद प्रभावित हो रही है।
0000000000000000
किसानों के लिए मुसीबत बना मोटा धान
अहरौला। क्रय केंद्रों पर मोटे धान की खरीद नहीं हो रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। जबकि क्रय एजेंसियों को प्रशासन ने मोटे धान खरीदने के लिए भी निर्देश दिए है। क्रय केंद्र के प्रभारियों का कहना है कि मोटे धान खरीदने के निर्देश तो हैं, लेकिन मिलर मोटे धान नहीं लेते हैं। मोटे चावल की खरीदारी कम होने के कारण मिलर मोटे धान लेने से इंकार करते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम निषाद ने बताया कि वह मोटा धान क्रय केंद्र पर बेचने के लिए गए थे लेकिन वहां लेने से मना किया गया है। जिससे वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

0000000000000000
भरा गोदाम, खुले आसमान के नीचे रखा धान
फोटो संख्या
निजामाबाद। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड निजामाबाद में 1366 कुंटल 95 किग्रा धान के बोरे खुले आसमान के नीचे रखे हैं। गोदाम भर गया है। उठान न होने के कारण गोदाम में धान रखने की जगह नहीं है। क्रय समिति पर 200 किसानों ने बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें से 42 किसानों ने ही अपने धान का विक्रय किया है। खुले मैदान में धान खरीद कर किसानों के रखे जा रहा है। सचिव कमलेश सिंह ने बताया कि मिल द्वारा उठान नहीं होने के कारण धान बाहर रखा हुआ है। बोरी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से धान खरीद में दिक्कत हो रही है। हालांकि अभी हमारे पास सात सौ बोरे हैं। अभी तक 400 कुंटल धान की डिलीवरी हम लोग कर चुके हैं
0000000000000000
नौ हजार कुंतल के सापेक्ष 1966 कुंतल की हुई खरीद
फोटो संख्या
रानी की सराय। धान क्रय केंद्र रानी की सराय को कुल नौ हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष क्रय केंद्र पर अब तक कुल 1966 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। प्रतिदिन किसानों से चार से पांच ट्राली धान खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं बोरों की कोई कमी केंद्र पर नहीं है। प्रतिदिन चार से पांच ट्रैक्टर धान हम लोग खरीदते हैं। 70 किसानों की खरीदारी अब तक की जा चुकी है। जिसमें से तीन से चार सौ कुंतल धान मां धनुधारी राइस मिल जुबैरगंज को भेजा जा चुका है।
00000000000000
गोदाम में डंप है खरीदा गया धान
फोटो संख्या
अहरौला। क्षेत्र में धान खरीद के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैँ। जिसमें हांसामतलूबपुर, खजूरी और पारा मिश्रौली में बुधवार को पड़ताल में हांसामतलूबपुर क्रय केंद्र पर खरीदारी चल रही थी। वही पारा मिश्रौली में भी खरीदारी की गई है और खजूरी में भी तीन किसानों से लगभग डेढ़ सौ कुंतल की खरीदारी हो रही थी। हांसामतलूबपुर धान क्रय केंद्र के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया क्रय केंद्र पर लगभग 57 किसानों से लगभग 2000 कुंतल की खरीदारी की गई है। मुख्य रूप से दो समस्याएं केंद्रों पर आ रही हैं जिसमें बोरी की अनुपलब्धता और गोदाम में डंप हुआ धान है। 200 कुंतल धान बाहर बोरियों में रखा गया जो हम लोगों के लिए सरदर्द बना हुआ है। यही बातें खजूरी के क्रय केंद्र के इंचार्ज अरुण यादव ने बताई। पारा मिश्रौली के सचिव सुधीर सिंह ने भी उठान को लेकर समस्या बताई है।
0000000000000000
जनपद में धान खरीद का कार्य पिछले साल की तुलना में अच्छा है। जहां भी क्रय केंद्र पर समस्या आ रही है उसका समाधान किया जा रहा है। धान का उठान भी शुरू हो गया है, जहां बोरे की कमी है वहां पर बोरा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

आरपी पटेल, डिप्टी आरएमओ।

जहानागंज एफसीआई गोदाम पर रखें धान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें