फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स, वालीबाल और भारोत्तोलन में दिखाया दम

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से मंगलवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने झंडारोहण और गुब्बारों को उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में 22 ब्लाकों के एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल व भारोत्तोलन के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर अपने ब्लाक, जनपद, राज्य व देश का नाम रोशन करें। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ स्पर्धाओं में भाग लें। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। मुख्य अतिथि और खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन, जिम्नास्टिक कोच मंगल प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, श्रीवंश पांडेय, भृगुनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, महेन्द्र प्रताप अस्थाना उपस्थित रहे।
दौड़ में अल्ताफ, उमेश, अमित और विजय रहे प्रथम
आजमगढ़।100 मीटर दौड़ पुरुष में अल्ताफ जावेद प्रथम, राजन यादव द्वितीय, शहजाद तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ पुरुष में उमेश प्रथम, छोटेलाल द्वितीय, करन राजभर तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ पुरुष अमित पटेल प्रथम, शंकर साहनी द्वितीय, अंकित खरवार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ पुरुष में विजय यादव प्रथम, सुजीत राजभर द्वितीय, अनोज कुमार तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ पुरुष में अमित प्रथम, निक्की द्वितीय, सर्वेश तृतीय रहे। 100 मी दौड़ महिला में सकीना बानो प्रथम, डिम्पल पटेल द्वितीय, डिम्पल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ महिला में मुस्कान प्रथम, सेजल मौर्य द्वितीय, अंशू यादव तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ महिला में किरन वर्मा प्रथम, मुस्कान बानो द्वितीय, सेजल मौर्य तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ महिला में किरन वर्मा प्रथम, सेजल मौर्य द्वितीय, अस्मिता वर्मा तृतीय रहीं। गोला फेंक महिला में अस्मिता प्रथम, अंजू राजभर द्वितीय, शकीना बानो तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो महिला में अंजू प्रथम, अस्मिता द्वितीय, निक्की तृतीय रहीं। वालीबाल में अजमतगढ़ प्रथम, कोयलसा द्वितीय, हरैया तृतीय की टीम स्थान पर रही। भारोत्तोलन महिला में 48 किग्रा में प्रतिमा मिश्रा कोयलसा प्रथम, शिवांगी यादव कोयलसा द्वितीय, बबिता कमारी अतरौलिया तृतीय रहीं। भारोत्तोलन पुरुष 62 किग्रा में राहुल यादव फूलपुर प्रथम, अरुण यादव लालगंज द्वितीय, अभिषेक यादव कोयलसा तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें