फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन शिकंजा : 41 फर्जी जमानतदार, 10 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने फर्जी जमानतदारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में 41 फर्जी जमानतदारों और 10 आरोपियों कुल 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय की तहरीर पर दर्ज मामले में खुलासा हुआ कि कई जमानतदारों ने एक ही संपत्ति या खतौनी के आधार पर कई आरोपियों की जमानत ली थी। कुछ अधिवक्ताओं की ओर से दो से तीन हजार रुपये लेकर पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से जमानत दिलवाने का धंधा चलाया जा रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन जमानतदारों के दस्तावेज और पहचान पत्र वकीलों के पास ही रहते थे, जिन्हें बार-बार उपयोग में लाया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में थाना कोतवाली में कुल 99 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें 50 जमानतदार, 49 आरोपी शामिल हैं। विवेचना प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच सुदेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ये हैं पेशेवर व फर्जी जमानतदार : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरासोफी गांव निवासी खलील उर्फ खलीलुर्रहमान, मऊ जनपद के चिरैयाकोट निवासी जितेंद्र उर्फ पक्का यादव, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अफरोज, बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी सचिन राजभर, अजय, महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा गांव निवासी संतोष यादव, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी शेरु उर्फ ताबिस, छिही गांव निवासी बदरूद्दीन, फूलपुर कोतवाली टेउंगा गांव निवासी अब्दुल्ला शेख व सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी जावेद अख्तर शामल हैं।
इन आरोपियों की ली गई जमानत : शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल निवासी दिनेश चंद्र, सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी पतिराम, खैरातपुर निवासी ओमप्रकाश, जोलहापुर निवासी धर्मनाथ, सौरा निवासी फूलचंद्र, कमहीनपुर निवासी मिश्री लाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें